असम

जालुकबारी पुलिस ने मादक पदार्थ समेत छह तस्कर को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
29 Jun 2022 1:47 PM GMT
जालुकबारी पुलिस ने मादक पदार्थ समेत छह तस्कर को किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के जालुकबारी पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित मादक पदार्थ के साथ दो महिला समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि जालुकबारी थाना इलाके में स्थित सराइघाट नगर में चलाए गए फैजुल हक के घर में अभियान के दौरान 0.75 ग्राम ब्राउन, शुगर 595 ग्राम गांजा समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार फैजुल हक के अन्य साथियों की पहचान, सहानुर इस्लाम, नाएब खान, राहुल अली, जामिना बेगम और रूबीना बेगम के रूप में की गई है। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार सभी आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story