असम

ITI को असम में करेगा 'अपग्रेड', टाटा ग्रुप राज्य में पॉलिटेक्निक

Deepa Sahu
11 Feb 2022 12:27 PM GMT
ITI को असम में करेगा अपग्रेड, टाटा ग्रुप राज्य में पॉलिटेक्निक
x
टाटा समूह असम में पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को 'तकनीकी केंद्रों' में 'अपग्रेड' करेगा।

टाटा समूह असम में पॉलिटेक्निक और औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (ITI) को 'तकनीकी केंद्रों' में 'अपग्रेड' करेगा। असम के मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma और टाटा समूह के वरिष्ठ अधिकारियों के बीच हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। बात दें असम में कुल 75 तकनीकी संस्थान हैं।

सीएम सरमा ने कहा कि "परियोजना के साथ असम के तकनीकी संस्थानों को तकनीकी हब में बदलने के लिए आगे आने के लिए टाटा समूह का धन्यवाद - इंजीनियरिंग एकेडेमिया को उद्योग 4.0 में बदलना।" आगे यह भी बताया कि असम सरकार राज्य के सभी तकनीकी संस्थानों में अत्याधुनिक पाठ्यक्रम शुरू करने में टाटा समूह की सहायता करेगी।

मुख्यमंत्री Himanta Biswa Sarma ने कहा कि "असम सरकार 75 तकनीकी संस्थानों में अत्याधुनिक पाठ्यक्रम शुरू करने के लिए आवश्यक क्षेत्र और अन्य सहायता प्रदान करेगी, जहां 9000 से अधिक छात्र नवीनतम इंजीनियरिंग कौशल के साथ एक साथ प्रशिक्षित हो सकते हैं।"
सरमा ने ट्वीट कर कहा कि Tata Companies के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के ITI और पॉलिटेक्निक को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में अपग्रेड करने पर बैठक की। असम के तकनीकी संस्थानों को प्रोजेक्ट-ट्रांसफॉर्मिंग इंजीनियरिंग एकेडेमिया टू इंडस्ट्री 4.0 के साथ तकनीकी हब में बदलने के लिए आगे आने के लिए टाटा समूह को धन्यवाद दिया।


Next Story