असम
लखीमपुर में पुलिस ने पत्नी की हत्या के आरोप में पति को हिरासत में किया
Admin Delhi 1
27 March 2022 5:45 PM IST

x
सिटी क्राइम न्यूज़: लखीमपुर जिला के लीलाबारी इलाके में पति द्वारा पत्नी का सिर धड़ से अलग किए जाने का मामला सामने आया हैं। पुलिस ने रविवार को बताया कि मैनुल अली नामक व्यक्ति अपनी पत्नी फैजूला बेगम का सर काट कर थाने में पहुंच गया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना लीलाबारी के काशीपथार की है। मैनुल अली ने अपनी पत्नी की हत्या क्यों की है इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि परिवारिक कहल की वजह से मैनुल ने अपनी पत्नी की हत्या की है।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने मृत महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार आरोपित से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





