असम
गोलाघाट में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पिस्तौल सहित एक युवक को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
4 April 2022 5:59 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: गोलाघाट जिला के धनश्री महकमा अंतर्गत सरूपथार पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर पिस्तौल समेत एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि थाना क्षेत्र के सुकियापथार गांव में असम राइफल और गोलाघाट जिला के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अंजन पंडित के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान एक पिस्तौल समेत नवकांत बोरा को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपित एक पेट्रोल पंप में हुई डकैती मामले में शामिल बताया गया है।
गिरफ्तार आरोपित के पास से एक 9 एमएम की पिस्तौल, दो जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन जब्त किया गया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





