असम

पति ने पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला, गिरफ्तार

Rani Sahu
31 March 2023 12:39 PM IST
पति ने पत्नी को जिंदा जला कर मार डाला, गिरफ्तार
x
गुवाहाटी (आईएएनएस)| असम के दीमा हसाओ जिले में एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर जलाकर मार डाला। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आरोपी जॉय सरन लंगथासा को हरंगजाओ इलाके के मियांगक्रा गांव में बिनीता हफलोंगबार की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
दीमा हसाओ जिले के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनलज्योति दास के अनुसार, बुधवार रात को हमें सूचना मिली कि एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के साथ अपने घर को आग के हवाले कर दिया है। पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
बाद में शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
इसके बाद पुलिस ने पति को पत्नी की हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
दास ने कहा, प्रारंभिक जांच के अनुसार, लंगथासा बिनीता हाफलोंगबार की मौत के लिए जिम्मेदार है। आगे की पूछताछ जारी है।
विनीता हफलोंगबार पिछले सात महीनों से किसी बीमारी के कारण बिस्तर पर पड़ी हुई थी।
--आईएएनएस
Next Story