असम

होजाई: पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा समेत चार व्यक्ति को किया अंदर

Admin Delhi 1
25 April 2022 1:12 PM GMT
होजाई: पुलिस की टीम ने अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा समेत चार व्यक्ति को किया अंदर
x

असम क्राइम न्यूज़: नगांव और होजाई पुलिस ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर भारी मात्रा में गांजा के साथ चार तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि सोमवार की सुबह होजाई के एसपी द्वारा दी गई गुप्त सूचना के आधार पर होजाई पुलिस ने अभियान चलाकर रानी कमलापति अगरतला स्पेशल ट्रेन से 39 पैकेट गांजा की तस्करी मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं चापरमुख रेलवे स्टेशन पर चलाए गए अभियान के दौरान 87 पैकेट गांजा बरामद किया गया है। बरामद गांजा का वजन लगभग 112 किग्रा आंका गया है। जब्त गांजा और तस्कर को नगांव पुलिस ने होजाई पुलिस को सौंप दिया है।

होजाई पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार चारों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story