
x
Assam असम: विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी बीच हिमंत बिस्वा सरमा ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि इस बार राज्य में भारतीय जनता पार्टी को भारी बहुमत मिलने जा रहा है।
जालुकबारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि युवाओं, खासकर Gen Z और महिला मतदाताओं का झुकाव स्पष्ट रूप से भाजपा की ओर है। उन्होंने कहा, “Gen Z और महिला वोट हमारे पक्ष में है। लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है और हमें बहुत बड़ा बहुमत मिलने वाला है।”
मुख्यमंत्री ने अपने बयान में सरकार के कामकाज को चुनाव में जीत का मुख्य आधार बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादे करती है, उसे पूरा करके दिखाती है और यही कारण है कि जनता का भरोसा लगातार बढ़ रहा है। सरमा ने यह भी जानकारी दी कि आने वाले 2-3 दिनों में पार्टी अपना विजन डॉक्यूमेंट जारी करेगी, जिसमें आगामी पांच वर्षों के विकास कार्यों और योजनाओं का खाका पेश किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि भाजपा का फोकस विकास, सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर है, जिससे हर वर्ग को लाभ पहुंचा है। गौरतलब है कि असम में 126 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव होने हैं और राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह दावा चुनावी माहौल को और गर्मा सकता है।
Tagsहिमंत बिस्वा सरमाअसम चुनाव 2026भाजपाजालुकबारी सीटGen Z वोटमहिला वोटविजन डॉक्यूमेंटचुनाव प्रचारलखीमपुरअसम राजनीतिजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





