असम

गुवाहाटी: कांग्रेस का युवा नेता यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम में हुआ शामिल

Admin Delhi 1
17 April 2022 10:56 AM GMT
गुवाहाटी: कांग्रेस का युवा नेता यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम में हुआ शामिल
x

असम न्यूज़: राज्य में इन दिनों कई युवक यूनाइटेड लिबरेशन फ्रंट आफ असम (उल्फा) स्वाधीन (स्व) में शामिल हो रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी के एक युवा नेता द्वारा उल्फा (स्व) में शामिल होने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार युवा कांग्रेस नेता जनार्दन गोगोई के उल्फा में शामिल होने का मामले सामने आया है। तिनसुकिया जिला के युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष जनार्दन गोगोई उल्फा (स्व) में शामिल होने की जानकारी मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया है।


उल्फा (स्व) में शामिल होने के बाद जनार्दन गोगोई ने फेसबुक के माध्यम से आम लोगों को इसकी जानकारी दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से मिली जानकारी के अनुसार जनार्दन के परिवार वाले भी काफी चिंतित है। जनार्दन ने सोशल मीडिया पर अपने परिजनों के नाम एक बड़ा पत्र भी शेयर किया है। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Next Story