
x
नार्थ ईस्ट क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के वशिष्ठ पुलिस की टीम ने चोरी की गुत्थी को सुलझाते हुए चोरी की एक स्कूटी को बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि थाना क्षेत्र के लोखरा इलाके से स्कूटी (एएस-01डीजी-1325) चोरी मामले में थाना में केस नंबर 602/2022 धारा 379 के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। इस दौरान चोरी गयी स्कूटी को अमीनगांव से पुलिस ने बरामद कर लिया।
बरामद की गई स्कूटी स्कूटी को उसके मालिक को सौंप दिया गया है। घटना के संबंध में पहले से दर्ज प्राथमिकी के आधार पर मामले की पुलिस जांच कर रही है। इस मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हुई है।
Next Story





