असम

गुवाहाटी: पुलिस की टीम ने जुआ मामले में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
17 March 2022 3:53 PM GMT
गुवाहाटी: पुलिस की टीम ने जुआ मामले में दो व्यक्ति को किया गिरफ्तार
x

असम स्पेशल न्यूज़: गुवाहाटी के वशिष्ठ पुलिस की टीम ने अवैध तीर खेल (एक प्रकार का जुआ) में शामिल दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार को बताया कि अवैध तीर खेल में शामिल विजय देव (40) और बिपुल देव (32) को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को थाना क्षेत्र के सनी मंदिर नतून बाजार इलाके के एक किराने के दुकान से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीर खेल का टिकट, तीन मोबाइल फोन, नगद 25280 सहित अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में गैंबलिंग एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story