असम
गुवाहाटी: आजरा में पुलिस ने अफीम के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
12 March 2022 10:03 PM IST

x
क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के आजरा पुलिस थाना की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर भारी मात्रा में अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि आजरा थाना क्षेत्र के मटिया से मिथिलेश कुमार प्रसाद (27) और वाहेंगबाम बसु सिंह (39) को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपितों के पास से 1.02 किग्रा अफीम बरामद किया गया है। गिरफ्तार दोनों आरोपित नगालैंड के डिमापुर के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





