असम

गुवाहाटी: पुलिस ने दो पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 मवेशियों को किया जब्त

Admin Delhi 1
29 April 2022 1:36 PM GMT
गुवाहाटी: पुलिस ने दो पशु तस्कर को किया गिरफ्तार, 7 मवेशियों को किया जब्त
x

असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के वशिष्ट पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर अवैध रूप से मवेशियों को ले जा रहे एक महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को खानापाड़ा की ओर जा रही महिंद्रा पिकअप वाहन को जब्त किया गया। वाहन में अवैध तरीके से 7 मवेशियों की तस्करी की जा रही थी। पशु तस्करी मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान हबीस अली (53) और अजय विश्वास (32) के रूप में की गई है। गिरफ्तार दोनों आरोपित नॉर्थ गुवाहाटी के रहने वाले बताए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है।

ज्ञात हो कि राज्य में सख्त पशु कानून लागू होने के बावजूद पशुओं की तस्करी जारी है।

Next Story