असम
गुवाहाटी: पुलिस ने जुआ संचालित के आरोप में तीन व्यक्ति को किया गिरफ्तार
Admin Delhi 1
22 March 2022 12:26 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी की स्पेशल स्क्वाड टीम ने अवैध तीर खेल (एक प्रकार का जुआ) संचालित करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान अवैध तीर खेल में शामिल स्वप्न राय, रामदयाल राजवीर और पिंकू चक्रवर्ती को फटाशील जीएस कॉलोनी से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपितों के पास से तीर खेल के लिए व्यवहार की जाने वाली चार बुक, एक केलकुलेटर, नगद 2020 रुपए सहित अन्य संदिग्ध कागजात बरामद किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





