असम
गुवाहाटी: पुलिस ने चोरी के आरोप में महिला समेत पांच चोरो को किया गिरफ़्तार, 20 चोरी के मोबाइल भी बरामद
Admin Delhi 1
23 April 2022 12:30 AM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी के दिसपुर पुलिस ने मोबाइल चोरी मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान मोबाइल चोरों के एक गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। चोरों में एक महिला भी शामिल है।
गिरफ्तार चोरों की पहचान मोकिब अली, मंसूर अली, अब्बास अली (सभी सुवालकुची) और मोहम्मद बदरुद्दीन (मुकलमुआ) और जरीना बेगम के रूप में किया गया है। गिरफ्तार पांचों आरोपितों के पास से 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है। इस संबंध में केस नंबर 880/22 धारा एस457/ 380 आईपीसी के तहत दर्ज प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार पांचों चोरों से पुलिस सघन पूछताछ कर रही है।
Next Story





