असम

Guwahati: असम में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 13 करोड़ की ड्रग्स खेप पकड़ी गई

Admindelhi1
1 July 2026 2:32 PM IST
Guwahati: असम में नशे के खिलाफ बड़ी सफलता, 13 करोड़ की ड्रग्स खेप पकड़ी गई
x
असम में नशा तस्करी पर बड़ी चोट, 13 करोड़ की खेप जब्त

गुवाहाटी: असम पुलिस ने बराक घाटी के श्रीभूमि और कछार जिलों में चलाए गए संयुक्त अभियान के दौरान लगभग 13 करोड़ मूल्य के मादक पदार्थ जब्त कर छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है।

मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने बुधवार को सोशल मीडिया पर कहा कि मादक पदार्थ तस्करों का दावा था, यह कारोबार है, लेकिन असम पुलिस का स्पष्ट जवाब था, असम में नहीं।

पुलिस ने अभियान के दौरान 49,800 याबा टैबलेट और 535 ग्राम हेरोइन बरामद की। जब्त मादक पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बताई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोग अवैध मादक पदार्थों के कारोबार के बजाय सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वैध आजीविका अपनाएं। उन्होंने राज्य सरकार के असम अगेंस्ट ड्रग्स अभियान के तहत नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।

Next Story