असम

गुवाहाटी: 20 घंटे का समय लगा प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में

Admin Delhi 1
24 April 2022 9:33 AM GMT
गुवाहाटी: 20 घंटे का समय लगा प्लास्टिक की फैक्ट्री में लगी आग को बुझाने में
x

असम न्यूज़: गुवाहाटी के बाहरी इलाका सोनापुर थाना क्षेत्र के चौदह माइल इलाके में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 के किनारे लगी आग के दौरान पप्पू अग्रवाल का मालीकानाधिन उद्योग शिव पॉलीमर्स इंडस्ट्री पूरी तरह जलकर राख हो गया। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात तकरीबन 09 बजे के आसपास आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर तकरीबन 20 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया लेकिन खबर लिखे जाने तक उद्योग के अंदर आग की लपटें देखी गई। मौके पर पहुंची मेघालय के नंग्पो, बर्नीहाट, असम के सोनापुर गुवाहाटी, वायु सेना, सेना एनआरएल की 29 गाड़ी आग पर काबू पाने की लगातार कोशिश कर लगभग 20 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग प्लास्टिक की बोरी बनाने वाली फैक्ट्री में लगी है।

प्लास्टिक की सामग्री फैक्ट्री में होने की वजह से आग ने भयंकर रूप ले लिया। हालांकि, आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग की वजह से करोड़ो रुपए की संपत्ति का नुकसान हुआ है। हादसे की वजह से पूरे इलाके में बिजली व्यवस्था काट दी गई थी। पूरे क्षेत्र में काला धुंआ काफी ऊंचाई तक फैल गया। हादसे में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं मिली है।

Next Story