असम

गुवाहाटी: एक नोटिस के खिलाफ गुवाहाटी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर छात्र संस्था ने किया विरोध प्रदर्शन

Admin Delhi 1
24 April 2022 9:26 AM GMT
गुवाहाटी: एक नोटिस के खिलाफ गुवाहाटी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर छात्र संस्था ने किया विरोध प्रदर्शन
x

असम न्यूज़: गौहाटी विश्वविद्यालय स्नातकोत्तर छात्र संस्था एवं लॉ कॉलेज के विद्यार्थियों ने शनिवार को विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विश्वविद्यालय प्रबंधन के द्वारा जारी एक नोटिस के खिलाफ आज छात्रों विरोध प्रदर्शन किया। मिली जानकारी के अनुसार गत तीन दिन पूर्व विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विश्वविद्यालय छात्रावास के लिए एक नोटिस जारी किया था। नोटिस के द्वारा विद्यार्थियों को अवगत कराया गया है कि विश्वविद्यालय प्रबंधन ने अंतर छात्रावास प्रतियोगिता तथा व्यक्तिगत अंतर छात्रावास प्रतियोगिता को बंद करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही विश्वविद्यालय के छात्रावास में पूर्व अवासीय तथा अतिथियों रहने पर भी प्रतिबंध लगाया गया था। विश्वविद्यालय के कार्यवाहक सचिव डॉ. पार्थ प्रतीमा बरुवा द्वारा हस्ताक्षरित नोटिस में इस संबंध में आवासीय छात्रों से एक लिखित वादे का भी उल्लेख किया गया है।

गौहाटी विश्वविद्यालय के विद्यार्थी इस नोटिस को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने नोटिस को वापस नहीं लिए जाने पर जोरदार विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने इस संबंध में कोई कदम नहीं उठाए जाने पर विद्यार्थियों ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया। अंततः विश्वविद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मांगों पर विचार करते हुए नोटिस को रद्द कर दिया है।

Next Story