असम

गुवाहाटी: राष्ट्रीय राजमार्ग-37 में हुए सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति हुए घायल

Admin Delhi 1
20 April 2022 6:30 PM GMT
गुवाहाटी: राष्ट्रीय राजमार्ग-37 में हुए सड़क दुर्घटना में चार व्यक्ति हुए घायल
x

रोड एक्सीडेंट न्यूज़: गुवाहाटी के बाहरी इलाका खेत्री थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। हादसे के दौरान कार में सवार महिला समेत चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि बुधवार को थाना क्षेत्र के सखुरा इलाके में गुवाहाटी से जोरहाट की ओर जा रही स्विफ्ट डिजायर कार (एएस-03एम-7516) अनियंत्रित होकर राष्ट्रीय राजमार्ग-37 के डिवाइडर से जा टकराई। जिसकी वजह से कार सड़क पर पलट गयी। कार में सवार महिला समेत चार व्यक्ति घायल हो गए।

घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। दुर्घटना की वजह से कुछ समय के लिए उपरी असम की ओर जाने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर यातायात बाधित रहा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story