असम
गुवाहाटी: परिजनों ने लगाया आरोप, मकान मालिक ने बच्ची को अकेला देखकर की छेड़खानी
Admin Delhi 1
26 April 2022 10:40 PM IST

x
असम क्राइम न्यूज़: राजधानी के जालुकबारी थानांतर्गत पांडू के शकुंतला कॉलोनी में एक माकन मालिक द्वारा अपने किराएदार के नबालिग बच्ची के साथ छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार शकुंतला कॉलोनी निवासी कृष्ण देबनाथ (50) ने अपने किराएदार की 11 वर्षीय नाबालिग बेटी के साथ घर में किसी के न रहने का फायदा उठाते हुए छेड़खानी करने का प्रयास किया। घटना के समय बच्ची के द्वारा शोर मचाने पर तथा इसकी जानकारी बच्ची द्वारा अपने परिवार को बताने पर परिजनों ने जालुकबारी थाने में एक प्राथमिकी दर्ज करायी।
दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जालुकबारी पुलिस ने आरोपी कृष्ण देवनाथ को केस नंबर 267/22, ईयू/सी 52/आईपीसी, आर/डब्लू सेक्शन 8 ऑफ पीओसीएसओ एक्ट के अधीन गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले को लेकर छानबीन में जुटी हुई है।
Next Story





