असम

गुवाहाटी: भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से चार कार्यकर्ताओं को किया निलंबित

Admin Delhi 1
14 April 2022 4:11 PM GMT
गुवाहाटी: भाजपा ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से चार कार्यकर्ताओं को किया निलंबित
x

नार्थ ईस्ट न्यूज़: गुवाहाटी नगर निगम (जीएमसी) चुनाव-2022 के मद्देनजर भाजपा के निर्णय का विरोध करते हुए पार्टी द्वारा मनोनित उम्मीदवारों के विरुद्ध निर्दलीय या किसी अन्य पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले चार कार्यकर्ताओं को भाजपा ने गुरुवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है। असम प्रदेश भाजपा के महासचिव दिल्पू रंजन शर्मा ने जारी एक बयान में कहा है कि पार्टी के उम्मीदवारों के विरुद्ध चुनाव लड़ने वाले कार्यकर्ता दल विरोधी कृत्य में लिप्त पाये गये। इसके चलते पार्टी के संविधान की धारा 25 और उप धारा 9 के तहत भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भवेश कलिता ने तत्काल प्रभाव से चारों कार्यकर्ताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया है।

निलंबित किये गये कार्यकर्ताओं में मुख्य रूप से मध्य गुवाहाटी मंडल के वार्ड नंबर 26 निवासी मिठून चंद, मध्य गुवाहाटी मंडल के वार्ड नंबर 16 निवासी गौतम शर्मा, मध्य गुवाहाटी मंडल के वार्ड नंबर 31 निवासी बिमला देवी और मध्य गुवाहाटी मंडल के वार्ड नंबर 30 निवासी प्रियदर्शिनी देवी शामिल हैं।

Next Story