असम

Guwahati: गुवाहाटी शहर में विकास की नई इबारत, पीएम उद्घाटन करेंगे

Admindelhi1
29 Jan 2026 12:20 PM IST
Guwahati: गुवाहाटी शहर में विकास की नई इबारत, पीएम उद्घाटन करेंगे
x
"14 फरवरी को गुवाहाटी में पुल उद्घाटन समारोह"

गुवाहाटी: गुवाहाटी और उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाला बहुप्रतीक्षित पुल आगामी 14 फरवरी को जनता के लिए खोल दिया जाएगा। इस छह लेन वाले पुल का उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। बुधवार देर रात मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा ने निर्माण कार्य का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया।

करीब 3,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस पुल का नाम कुमार भास्कर वर्मा पुल रखा गया है। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि गुवाहाटी–उत्तर गुवाहाटी को जोड़ने वाले इस पुल के निर्माण में स्थानीय श्रमिकों की अहम भूमिका रही है। उन्होंने कहा कि इससे पहले बोगीबील पुल का निर्माण भी स्थानीय मिसिंग युवाओं ने किया था। यह धारणा कि असम में केवल बाहरी लोग ही बड़े निर्माण कार्य कर सकते हैं, इन दोनों पुलों ने पूरी तरह बदल दी है। आज असम के युवा निर्माण क्षेत्र में अपनी दक्षता और क्षमता साबित कर रहे हैं।

राजनीतिक सवालों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने कहा कि असम गण परिषद (अगप) और भाजपा के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर कोई समस्या नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोनों दलों के बीच सीटों को लेकर कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा और न ही उनके बीच किसी तरह का टकराव है।

मुख्यमंत्री ने यह भी दावा किया कि आगामी चुनावों में भाजपा के नेतृत्व वाला गठबंधन जीत दर्ज करेगा। उन्होंने कहा कि विपक्ष भाजपा को रोक नहीं सकता और चुनावी नतीजे पहले ही स्पष्ट हो चुके हैं।

Next Story