असम

जीआरपीएफ की टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

Admin Delhi 1
28 March 2022 1:31 PM IST
जीआरपीएफ की टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद
x

असम क्राइम न्यूज़: गुवाहाटी रेलवे स्टेशन से जीआरपीएफ की टीम ने गुवाहाटी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रानी कमलापति एक्सप्रेस ट्रेन से सोमवार की सुबह 20 पैकेट गांजा बरामद किया है। जिसका वजन 28.50 किग्रा आंका गया है। ट्रेन के कोच नंबर डी-3 के बैटरी के पास से गांजा को बरामद किया गया है। हालांकि इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story