असम

BJP का शानदार प्रदर्शन, इस राज्य में जीत ली 80 में से 75 सीटें, कांग्रेस का सूपड़ा साफ

Gulabi
10 March 2022 8:07 AM GMT
BJP का शानदार प्रदर्शन, इस राज्य में जीत ली 80 में से 75 सीटें, कांग्रेस का सूपड़ा साफ
x
BJP का शानदार प्रदर्शन
विधानसभा चुनावों के परिणामों से पहले BJP ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए एक राज्य में 80 में से 75 सीटें जीतकर धमाकेदार प्रदर्शन किया है। आपको बता दें कि आज देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम आज रहे हैं। लेकिन इससें पहले भाजपा ने असम के निकाय चुनावों में जबरदस्त जीत हासिल करके अपने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया है।
असम राज्य चुनाव आयोग (ASEC) की ओर से बुधवार को घोषित किए गए चुनाव परिणामों के अनुसार, बीजेपी ने असम के नगर निकाय चुनावों में कुल 80 में से 75 नगर निकायों पर कब्जा कर लिया है। भाजपा साथ गठबंधन में रहे असम गण परिषद ने 2 नगर पालिकाओं में जीत हासिल की। इन चुनावों में राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी कांग्रेस की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। वह 80 में से केवल 1 नगरपालिका में ही जीत दर्ज कर पाई। जबकि 2 नगरों में अन्य दल जीते।
चुनाव आयोग के अनुसार भाजपा ने नगर निकाय चुनावों में कुल 672 वार्ड भाजपा ने जीते हैं। वहीं कांग्रेस ने 71 और अन्य ने 149 वार्डों में जीत हासिल की है. जबकि कुल 57 वार्ड निर्विरोध जीते गए। ASEC के नतीजों के मुताबिक Mariani म्युनिसिपल बोर्ड के 10 में से 7 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। वहीं बची हुई 3 सीटों पर बीजेपी ने कब्जा जमाया। इन चुनावों में 2 नगरों में त्रिशंकु नतीजे भी सामने आए।
चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि यह विशाल जनादेश ग्रोथ और डेवलपमेंट के लिए है। इससे पार्टी को नए जोश के साथ प्रगति के एजेंडे को आगे बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी।

असम में कांग्रेस को मिली अपमानजनक हार पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन कुमार बोरा रिएक्शन दिया है। उन्होंने कहा कि राजनीति में उतार-चढ़ाव एक सतत प्रक्रिया है और हर पार्टी अच्छे और बुरे दोनों समय से गुजरती है।
उन्होंने एक ट्वीट में कहा, 'हमें अच्छे समय के लिए कड़ी मेहनत करनी होगी और अवसर के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करना होगा। मैं नगरपालिका बोर्ड के परिणामों की जिम्मेदारी स्वीकार करता हूं।'
Next Story