असम

गोलाघाट: अचानक लगी आग में देखते ही देखते 11 दुकान और एक घर जलकर हुआ राख

Admin Delhi 1
16 March 2022 5:23 PM IST
गोलाघाट: अचानक लगी आग में देखते ही देखते 11 दुकान और एक घर जलकर हुआ राख
x

असम न्यूज़: गोलाघाट जिला के गोलाघाट पांचाली में लगी आग के दौरान देखते ही देखते 11 दुकान और एक घर पूरी तरह जलकर राख हो गया। पुलिस ने बताया कि बुधवार को आग लगने की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने अग्निशमन और स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पा लिया। आग बुझाए जाने तक 11 दुकान और एक घर पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। आग की वजह से एक कार भी पूरी तरह जल गई। हालांकि आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं लग पाई है। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। आग लगने की जानकारी लगते ही मौके पर गोलाघाट जिला उपायुक्त मृगेन नारायण बरुवा पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हादसे में लाखों रुपये की संपत्ति के नुकसान का अनुमान जताया गया है।

Next Story