असम

चलती कार में लड़की को बनाया हवस का शिकार, असम पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार

Ashwandewangan
19 May 2023 10:39 AM IST
चलती कार में लड़की को बनाया हवस का शिकार, असम पुलिस ने 4 आरोपी को किया गिरफ्तार
x

गुवाहाटी । असम के कोकराझार जिले में 13 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के साथ चार युवकों ने चलती कार में कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, यह घटना मंगलवार रात को हुई जब राष्ट्रीय राजमार्ग 31सी पर यात्रा के दौरान चार युवकों ने लड़की को एक कार में जबरन बैठाया और उसका यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस अधिकारी ने दावा किया कि चारों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है। उन्होंने कहा, यह क्षेत्र दोतमा शहर के करीब है। पुलिस ने सूचना मिलने के बाद तलाशी शुरू की, तो चारों को बुधवार शाम को गिरफ्तार कर लिया गया। कोकराझार की एक अदालत में पेश करने के बाद आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

दोतमा थाने में यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012 (पॉक्सो) सहित भारतीय दंड संहिता की कई अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Ashwandewangan

Ashwandewangan

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story