असम

लखीमपुर में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Admin Delhi 1
16 July 2022 7:15 PM IST
लखीमपुर में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में चार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
x

लखीमपुर न्यूज़: जिला के बगीनदी के 14 माइल इलाके में कार और ट्रक के बीच हुई टक्कर में कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि शनिवार को सिलापथार से लखीमपुर सदर की ओर जा रही कार (एएस-22ई-7760) सीमेंट लेकर जा रहे एक ट्रक (एनएल-01एबी-4704) से जा टकरायी। हादसे के दौरान कार में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की पहचान मनोज महंत, ईनो महंत, जयंजीत बोरदलोई और हितेश डेका के रूप में की गई है। हलांकि, कार में सवार एक युवक बाल-बाल बच गया। घटना के संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story