असम

शोणितपुर से वन विभाग की टीम ने अवैध शिकारी को किया गिरफ्तार

Admin Delhi 1
4 April 2022 11:54 AM GMT
शोणितपुर से वन विभाग की टीम ने अवैध शिकारी को किया गिरफ्तार
x

असम क्राइम न्यूज़: शोणितपुर जिला के नामेरी इलाके से वन विभाग की टीम ने एक अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया है। वन विभाग ने सोमवार को बताया कि नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में बीते 29 मार्च को एक तेंदुआ का कंकाल बरामद हुआ था। इस मामले में राष्ट्रीय उद्यान की वन विभाग और वन्य प्राणी क्राइम कंट्रोल ब्यूरो ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर अवैध शिकारी को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार अवैध शिकारी की पहचान बाबुल पाएंग के निशानदेही पर अन्य एक आरोपित को बीती रात गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास अभियान के दौरान तेंदुआ का हाथ, पैर, दांत, नाखून, खोपड़ी और हड्डी बरामद किया गया है। यह अभियान नामेरी के रेंजर देवाशीष बूढ़ागोहाईं के नेतृत्व में चलाया गया था। वन विभाग इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Next Story