असम

असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है बेहद गंभीर

Rounak Dey
13 Oct 2022 3:55 PM IST
असम के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है बेहद गंभीर
x

असम। असम के कई जिले बाढ़ की चपेट में हैं। धेमाजी जिले में गुरुवार को भी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। बाढ़ के चलते करीब 39,000 लोग प्रभावित हुए हैं। बाढ़ ने धेमाजी, जोनाई, सिसिबोरगांव और गोगामुख क्षेत्रों के 76 गांवों को प्रभावित किया है। असम और अरुणाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश ने कई 'नए क्षेत्रों' को भी जलमग्न कर दिया है। इन जिलों की नदियों का जल स्तर भी बढ़ गया है।

गोगामुख राजस्व सर्कल के अंतर्गत आने वाले 15 गांव बाढ़ से प्रभावित हैं। बाढ़ का पानी घरों में प्रवेश करने के बाद यहां के लोग जाने को मजबूर हैं। वर्तमान में ये लोग घरेलू पशुओं के साथ ऊंची भूमि और सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं।

बाढ़ ने खेती को पहुंचाया नुकसान

एक बाढ़ प्रभावित ग्रामीण मंटू नाथ ने भयावह स्थिति के बारे में समाचार एजेंसी एएनआइ को बताया कि बाढ़ के पानी ने हमारी फसल भूमि को डुबो दिया है। अब हम बाढ़ के कारण बहुत सारी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। क्षेत्र के कई गांव इस समय पानी के भीतर हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) के अनुसार धेमाजी जिले में बाढ़ के पानी ने 2,838.40 हेक्टेयर फसल भूमि को जलमग्न कर दिया है।

Next Story