असम
राज्य असम में बाढ़ प्रभावित ज्यादातर इलाकों में पानी कम होने से बाढ़ की स्थिति में सुधार
Shiddhant Shriwas
6 July 2022 8:50 AM GMT
![राज्य असम में बाढ़ प्रभावित ज्यादातर इलाकों में पानी कम होने से बाढ़ की स्थिति में सुधार राज्य असम में बाढ़ प्रभावित ज्यादातर इलाकों में पानी कम होने से बाढ़ की स्थिति में सुधार](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/07/06/1759239-6.webp)
x
गुवाहाटी। पूर्वोत्तर राज्य असम में बाढ़ प्रभावित ज्यादातर इलाकों में पानी धीरे-धीरे कम होने से बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ है। असम के आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार बाढ़ के कारण 24 घंटे के भीतर करीमगंज, लखीमपुर, नागांव और शिवसागर जिलों में पांच और लोगों की मौत हो गई इसके अलावा बाढ़ प्रभावित लोगों की कुल संख्या 80.9 लाख है।
बाढ़ से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की कुल संख्या 179 है, जिनमें से 161 लोग बाढ़ में और 18 भूस्खलन की घटनाओं में मारे गए हैं। राज्य के 26 जिले अभी भी बाढ़ से प्रभावित हैं, इनमें बजली, बारपेटा, विश्वनाथ, कछार, चिरांग, दरांग, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा-हसाओ, गोलपारा, कामरूप, कामरूप (एम), गोलाघाट, हैलाकांडी, होजई, करीमगंज, लखीमपुर, माजुली, मोरीगांव, नागांव, नलबाड़ी, शिवसागर, सोनितपुर, तामूलपुर, तिनसुकिया और उदलगुरी जिले शामिल है।
कुल 65 राजस्व मंडल बाढ़ प्रभावित है। एएसडीएमए के अनुसार खोले गए राहत शिविरों की संख्या 365 (राहत शिविर) और 48 (राहत वितरण केंद्र) है। राहत शिविरों में रह रहे लोगों की कुल संख्या दो लाख 78060 है। कोपिली (धरमतुल), दिसांग (नंगलामुराघाट), बुरहीडीहिंग (चेनीमारी (खोवांग)), ब्रह्मपुत्र (धुबरी, तेजपुर, नीमतीघाट) खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। 47 हजार 198.87 हेक्टेयर फसल क्षेत्र अभी भी जलमग्न है।
![Shiddhant Shriwas Shiddhant Shriwas](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Shiddhant Shriwas
Next Story