असम

होटल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Kunti Dhruw
12 March 2022 6:24 AM GMT
होटल में 15 वर्षीय किशोरी के साथ पांच लोगों ने किया गैंगरेप, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
x
गुवाहाटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है।

गुवाहाटी में इंसानियत को शर्मसार कर देने का एक मामला सामने आया है। यहां एक होटल में कथित तौर पर पांच लोगों ने 15 साल की एक किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया। पांच आरोपियों में से दो ने पहले भी पीड़ित लड़की के साथ दुष्कर्म किया था। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

गुवाहाटी की सहायक पुलिस आयुक्त (महिला इकाई) भनीता नाथ के मुताबिक, आरोपी पीड़ित लड़की के पड़ोस में रहता है। लड़की की मां द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार, पांच में से दो आरोपियों ने पहली बार 16 फरवरी को लड़की का यौन उत्पीड़न किया था और इस घटना का एक वीडियो शूट किया था। साथ ही दोनों आरोपियों ने कथित तौर पर धमकी दी थी कि अगर उसने इस मामले की जानकारी किसी को दी, तो वह वीडियो क्लिप लीक कर देगा।
नाथ ने बताया कि 'इसके बाद 19 फरवरी को उन दोनों आरोपियों ने वीडियो को डिलीट करने का वादा करते हुए लड़की को अदलबाड़ी के एक होटल में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद किशोरी के साथ होटल के कमरे में पांच लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया।'
नाथ ने कहा, "लड़की का जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण किया गया है और रिपोर्ट का इंतजार है। वहीं, हमने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है।" उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण पॉक्सो अधिनियम (POCSO) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
Next Story