असम

असम के कोकराझार में बदमाशों की फायरिंग में पिता की हुई मौत, पुत्र भी हुआ घायल

Admin Delhi 1
16 April 2022 7:52 PM IST
असम के कोकराझार में बदमाशों की फायरिंग में पिता की हुई मौत, पुत्र भी हुआ घायल
x

असम क्राइम न्यूज़: कोकराझार जिले के पर्वतझोरा के कचूडला में बदमाशों द्वारा की गयी फायरिंग में वेणु चरण राभा नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई और ज्योति राभा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक और घायल दोनों रिश्ते में पिता-पुत्र हैं। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि यह घटना शुक्रवार रात को घटी। गोलीबारी के बाद स्थानीय लोगों की मदद से पिता-पुत्र दोनों को कोकराझार जिला सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां पर बेणु चरण राभा की मौत हो गयी।

बदमाशों ने पिता-पुत्र पर हमला किस वजह से किया, इस बारे में कुछ भी पता नहीं चल पाया है। पुलिस अपनी जांच जारी रखे हुए है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि पिता-पुत्र पर लूट के इरादे से हमला किया गया या फिर किसी अन्य वजह से। पुलिस ने इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

Next Story