असम

असम के तेजपुर में भूकंप के झटके, कुछ भी नुकसान की खबर नहीं

Deepa Sahu
14 Nov 2021 2:01 PM IST
असम के तेजपुर में भूकंप के झटके, कुछ भी नुकसान की खबर नहीं
x
असम (Assam) के तेजपुर में शनिवार रात को भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए।

तेजपुर। असम (Assam) के तेजपुर में शनिवार रात को भूकंप (Earthquake) के हल्के झटके महसूस किए गए। इस भूकंप से हुए कंपन के मारे डर के मारे लोग बाहर निकल आए। हालांकि भूकंप (Earthquake) के हल्के झटकों के कारण जानमाल के नुकसान की अभी तक कोई खबर नहीं है।नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के मुताबिक, शनिवार रात्रि Tezpur में Assam के निकट रिक्टर पैमाने पर 2.8 तीव्रता वाले भूकंप के झटके महसूस किए गए।

एजेंसी के अनुसार, भूकंप का केंद्र Tezpur, Assam, India से 52 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिणपूर्व (SSE) में था। भूकंप भारतीय समयानुसार 8:56 PM बजे सतह से 30 किलोमीटर की गहराई में आया।


Next Story