असम

Earthquake असम में महसूस किये भूकंप के तेज झटके, डर से भागे लोग

Sanjna Verma
27 Jun 2024 12:21 PM GMT
Earthquake असम में महसूस किये भूकंप के तेज झटके, डर से भागे लोग
x

Assam असम: पूर्वोत्तर के राज्य असम में बुधवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिससे लोग दहशत में आ गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, Earthquake के ये झटके असम के कार्बी आंगलोंग में महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 3.2 मापी गई।

NCS ने बताया कि ये भूकंप बुधवार शाम नौ बजकर 54 मिनट पर आया। भूकंप के झटके आने के बाद लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। अभी तक इस भूकंप से किसी भी प्रकार के जान या माल के नुकसान की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
क्यों आता है भूकंप?
दरअसल, पृथ्वी की चार प्रमुख परतें हैं, जिसे इनर कोर, आउटर कोर, मेंटल और क्रस्ट कहते हैं। जानकारी के अनुसार, पृथ्वी के नीचे मौजूद प्लेट्स घूमती रहती हैं, जिसके आपस में टकराने पर पृथ्वी की सतह के नीचे कंपन शुरू होता है। जब ये Plates अपनी जगह से खिसकती हैं तो भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं। इस जगह पर सबसे ज्यादा भूकंप का असर रहता है। हालांकि, भूकंप की तीव्रता अगर ज्यादा होती है तो इसके झटके काफी दूर तक महसूस किए जाते हैं।


Next Story