असम
माघ बिहू उत्सव के दौरान युवक ने की युवती से दुष्कर्म, मामला दर्ज
Deepa Sahu
16 Jan 2022 4:09 PM IST

x
असम में तिनसुकिया के मार्गेरिटा इलाके में माघ बिहू उत्सव (Magh Bihu festival) दौरान शुक्रवार को एक किशोरी के साथ (teenager raped) अजगर अली ने कथित तौर पर बलात्कार किया।
गुवाहाटी। असम में तिनसुकिया के मार्गेरिटा इलाके में माघ बिहू उत्सव (Magh Bihu festival) दौरान शुक्रवार को एक किशोरी के साथ (teenager raped) अजगर अली ने कथित तौर पर बलात्कार किया। खबरों के मुताबिक अली ने पीड़िता को एक कार में जबरदस्ती उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया।
बता दें कि अजगर अली मार्गेरिटा थाना अंतर्गत मस्जिद पट्टी का रहने वाला है। इस बीच कथित दुष्कर्म के आरोपी अजगर अली के खिलाफ मारघेरिटा थाने में मामला दर्ज कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पीड़ित लड़की के माता-पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर पुलिस आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आरोपी फिलहाल फरार है। उधर, आरोपी अजगर अली के परिजनों ने दावा किया कि ऐसी कोई घटना नहीं हुई है।
Next Story





