असम

असम में एक के बाद एक आए दो भूकंप, कांप उठे पूर्वोत्तर के शहर

Rani Sahu
30 Sept 2022 3:25 PM IST
असम में एक के बाद एक आए दो भूकंप, कांप उठे पूर्वोत्तर के शहर
x
गुवाहाटी, (आईएएनएस)। पूर्वोत्तर में शुक्रवार को लगातार दो भूकंप से धरती कांप उठी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी ने कहा कि म्यांमार में सुबह 3.52 बजे भूंकप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.2 आंकी गई। यह 140 किमी की गहराई पर था।
वहीं, सुबह 7.53 बजे दूसरे बार भूकंप के झटके महसूस किए गए। जिसकी तीव्रता 3.8 दर्ज की गई। यह 10 किमी की गहराई पर था। भूकंप का केंद्र मणिपुर के कामजोंग इलाके में था।
हालांकि अभी तक किसी भी तरह के नुकसान की कोई खबर सामने नहीं आई है।
दोनों भूकंपों के झटके असम में भी महसूस किए गए।
पूरा पूर्वोत्तर क्षेत्र एक उच्च भूकंपीय क्षेत्र में आता है।
Next Story