असम

असम में बाढ़ से तबाही का मंजर

HARRY
23 Jun 2023 5:59 PM GMT
असम में बाढ़ से तबाही का मंजर
x

असम | बाढ़ ने तबाही मचा रखी है। रुक- रुक कर बारिश होने से यहां के इलाके जलमग्न हो गए है। बाढ़ से 10 जिलों में करीब 1.2 लाख लोग प्रभावित हो गए हैं। वहीं मौसम विभाग ने आरेंज अलर्ट जारी कर दिया है और ये अनुमान लगाया है कि अगले कुछ दिनों में अत्यधिक बारिश हो सकती है।

असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) की बाढ़ रिपोर्ट के अनुसार बक्सा, बारपेटा, दरांग, धेमाजी, धुबरी, कोकराझार, लखीमपुर, नलबाड़ी, सोनितपुर और उदलगुरी जिले में बाढ़ के कारण 1,19,800 लोग प्रभावित हैं। इस रिपोर्ट के मुताबिक नलबाड़ी बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है और लगभग 45,000 लोग इस विभिषिका से जूझ रहे हैं। इसके बाद बक्सा में 26,500 और लखीमपुर में 25,000 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं।

प्रशासन ने पांच जिलों में 14 राहत शिविर बनाए हैं, जहां 2,091 लोगों ने शरण ली है और पांच जिलों में 17 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। सेना, अर्द्धसैनिक बल, एनडीआरएफ, राज्य एसडीआरएफ, अग्निशमन और आपातकालीन सेवा (एफ एंड ईएस), नागरिक प्रशासन, गैर सरकारी संगठनों (एनजीओ) तथा स्थानीय लोगों ने विभिन्न स्थानों से 1,280 लोगों को बचाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया है।

Next Story