असम

सड़क हादसे में एक की मौत

Shantanu Roy
21 May 2023 10:14 AM GMT
सड़क हादसे में एक की मौत
x
गोलाघाट। राष्ट्रीय उद्यान काजीरंगा के रंगाजान में राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर शनिवार देर रात सड़क दुर्घटना में चाय बागान के श्रमिक की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि चाय श्रमिक बाइक से अपने कार्य स्थल से घर लौट रहा था। तभी राष्ट्रीय राजमार्ग-37 पर रंगाजान में उसकी बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान दिहिंग चाय बागान के श्रमिक 22 वर्षीय राज कर्मकार के रूप में हुई है।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर थाने ले गयी और रविवार को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर लिया है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय मार्ग पर वाहनों की तेज रफ्तार के कारण आएदिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। शिकायत के अनुसार सड़क पर लगाए गए वन विभाग के कैमरे चालू नहीं होने का फायदा उठाते हुए चालक वाहनों को तेज रफ्तार से चलाते हैं।
Next Story