
x
सिटी न्यूज़: शिवसागर जिला के नाजिरा के समीप गेलेकी न आली इलाके से पुलिस ने एक युवक का शव तालाब के पानी से बरामद किया है। पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि गत रविवार से लापता युवक रिंटू सैकिया का शव बरामद किया गया है। युवक कलगांव का रहने वाला था। युवक के लापता होने की प्राथमिकी परिजनों द्वारा थाने में दर्ज कराई गई थी। मृतक के परिजनों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की गई है। तालाब में शव के पास एक बाइक भी बरामद किया गया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत की असली वजह का पता चल पाएगा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story





