असम

असम के दरंग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में डकैत हुआ ढेर

Admin Delhi 1
13 April 2022 1:52 PM IST
असम के दरंग में पुलिस के साथ मुठभेड़ में डकैत हुआ ढेर
x

असम क्राइम न्यूज़ स्पेशल: दरंग जिला के सिपाझार थानांतर्गत सानोवा-खांदाजान सड़क पर हुई पुलिस के साथ मुठभेड़ में एक खूंखार डकैत ढेर हो गया। डकैत की पहचान ताइजुद्दीन अहमद के रूप में की गयी है। पुलिस ने बुधवार को बताया है कि गुवाहाटी में एक डकैती की घटना में शामिल होने के आरोप में जांच करने के लिए पुलिस की टीम ताइजुद्दीन अहमद को लेकर बीती रात उसके घर पहुंची थी। लौटते समय बीच रास्ते में पुलिस का हथियार छीनकर डकैत ने भागने की कोशिश की। जिसके चलते हुई मुठभेड़ में डकैत ढेर हो गया। डकैत को दो गोलियां लगी। घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है। पुलिस ने बताया है कि गुवाहाटी के पलटन बाजार थानांतर्गत छत्रीबारी इलाके में हुई डकैती की घटना में शामिल होने के आरोप में ताइजुद्दीन को उसके घर जांच-पड़ताल के लिए पुलिस लेकर पहुंची थी।

पुलिस ने डकैत के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Next Story