असम

असम से गिरफ्तार हुआ Bulli bai ऐप का क्रिएटर

Deepa Sahu
6 Jan 2022 10:13 AM GMT
असम से गिरफ्तार हुआ Bulli bai ऐप का क्रिएटर
x
Bulli Bai ऐप मामले में दिल्ली पुलिस ने क्रिएटर (bulli bai app creator) को असम से गिरफ्तार कर लिया है।

Bulli Bai ऐप मामले में दिल्ली पुलिस ने क्रिएटर (bulli bai app creator) को असम से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम नीरज बिश्नोई है। उसकी उम्र 21 साल बताई गई है। बिश्नोई वीआईटी भोपाल में इंजीनियरिंग का सेकंड ईयर का छात्र है। बता दें कि इस ऐप पर मुस्लिम महिलाओं को निशाने पर लेकर उनकी बोली तक लगाई जा रही थी। इस मामले में पहले ही तीन लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस की साइबर अपराध शाखा ने 'बुल्ली बाई' ऐप (Bulli Bai Case) मामले में बुधवार को एक और आरोपी को गिरफ्तार किया। 'बुल्ली बाई' ऐप में मुस्लिम महिलाओं की तस्वीरें (pictures of muslim women) बिना उनकी इजाजत की अपलोड की गयीं थी। पुलिस आयुक्त हेमंत नागार्ले बुधवार को संवाददाताओं को बताया था कि 31 दिसंबर और एक जनवरी को मुस्लिम महिलाओं की फोटो ऐप में अपलोड कर दी गयीं थी।
शिकायत के बाद बेंगलुरु से विशाल झा (Vishal Jha) को गिरफ्तार किया गया और उसके कहने पर ऐप की मास्टर माइंड श्वेता सिंह (Master Mind Shweta Singh) को उत्तराखंड से गिरफ्तार किया गया। तीसरे व्यक्ति को आज उत्तराखंड से ही गिरफ्तार किया गया। विशाल और श्वेता सिंह को पहले ही पांच दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। नागर्ले ने कहा कि ऐप में एक ही धर्म की महिलाओं की फोटो डाली गयीं थी जिनमें पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, छात्रों और प्रसिद्ध व्यक्तियों और अन्य की फोटो नीलामी के लिए डाली गयीं थी। इसके छह माह पूर्व ''सुल्ली डील्स'' (Sully Deals) नामक ऐप में एक वर्ग की महिलाओं की फोटो डाली गयीं थी। पुलिस ने मामले की विस्तृत जानकारी देने से मना कर दिया है।
Next Story