असम

नशीले कफ सिरप के कारोबार पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Admindelhi1
14 Oct 2026 1:45 PM IST
नशीले कफ सिरप के कारोबार पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार
x
पुलिस ने पकड़ी प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप

गुवाहाटी: गुवाहाटी के भरलूमूख पुलिस ने प्रतिबंध कफ सिरप के साथ एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि थाना क्षेत्र इलाके में गुप्त सूचना के आधार पर बीती रात चलाये गये अभियान के दौरान एक महिला के घर से प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद किया गया। थाना क्षेत्र के आलूगोदाम इलाके में स्थित नारबिज बेगम (32) के घर से महिला नारबिज और सप्लायर आमिर अली(35, फैंसी बाजार) को गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार आरोपित के पास से प्रतिबंधित कफ सिरप के अलावा नगद 40 हजार रुपए जब्त किए गए हैं। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत एक प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार दोनों से सघन पूछताछ कर रही है।

Next Story