असम

कांग्रेस ने जारी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों की घोषणा

SHIDDHANT
14 March 2026 11:13 PM IST
कांग्रेस ने जारी की 23 प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट, अब तक 65 नामों की घोषणा
x
Guwahati गुवाहाटी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) की केंद्रीय चुनाव समिति ने शनिवार को असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में कुल 23 विधानसभा क्षेत्रों के उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। कांग्रेस की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट के अनुसार, गोलकगंज से कार्तिक चंद्रा राय, बिरसिंग जरुआ से वाजेद अली चौधरी, बिलासिपारा से अमृत बादशाह, मांकाचार से मोहिबुर रोहमान चौधरी, गोलपारा ईस्ट से अबुल कलाम रशीद आलम, दूधनई (एसटी) से किशोर कुमार ब्रह्मा, श्रीजंग्राम से नूरुल इस्लाम, मांडिया से अब्दुल खालेक, चमरिया से राकिबुद्दीन अहमद और रंगिया से प्रणजीत चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसके अलावा, पार्टी ने दिमोरिया (एससी) से किशोर कुमार बरुआ, न्यू गुवाहाटी से संतानु बोरा, मंगलदाई से रिजुमोनी तालुकदार, होजाई से झिल्ली चौधरी, धेकियापारा से बताश उरंग कुर्मी, गोहपुर से डॉ. शंकर ज्योति कुटुम, धेमाजी (एसटी) से शैलेन सोनवाल, टिनसुकिया से देविद फुकन, टिंगखोंग से बिपुल गोगोई बोरा, धोलाई (एससी) से ध्रुबज्योति पुरकायस्थ और करीमगंज साउथ से अमीनुर रशीद चौधरी को टिकट दिया है। यह लिस्ट असम के विभिन्न क्षेत्रों से उम्मीदवारों को कवर करती है, जिसमें अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और सामान्य श्रेणी की सीटें शामिल हैं। कांग्रेस ने इन उम्मीदवारों के चयन के माध्यम से पार्टी की मजबूत उपस्थिति और स्थानीय मुद्दों पर फोकस दिखाने की कोशिश की है।
इससे पहले पार्टी ने प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की थी, जिसमें 42 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। पार्टी अब तक 65 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर चुकी है। कांग्रेस ने गठबंधन रणनीति के तहत 15 सीटों को सहयोगी दलों के लिए छोड़ने का फैसला किया है। आरक्षित सीटों की सूची के अनुसार, भवानीपुर-सोरभोग (क्र.सं. 21), बाजालीपुर-सोरभोग (26), पलासबारी (29), गुवाहाटी सेंट्रल (36), गोरेसवार (44), मोरिगांव (54) और बरहामपुर (59) जैसी महत्वपूर्ण सीटें गठबंधन दलों को सौंपी गई हैं। इसके अलावा, बिन्नाकांडी (62), बेहाली (एससी) (71), सदिया (81), डिब्रूगढ़ (88), खोवांग (89), सारुपाथार (107), दीफू (एसटी) (110) और अमरी (एसटी) (112) सीटें भी सहयोगी पार्टियों के लिए छोड़ी गई हैं।
Tagsअसम विधानसभा चुनाव 2026कांग्रेसएआईसीसीउम्मीदवार सूचीकार्तिक चंद्रा रायवाजेद अली चौधरीअमृत बादशाहमोहिबुर रोहमान चौधरीअबुल कलाम रशीद आलमकिशोर कुमार ब्रह्मानूरुल इस्लामअब्दुल खालेकराकिबुद्दीन अहमदप्रणजीत चौधरीकिशोर कुमार बरुआसंतानु बोरारिजुमोनी तालुकदारझिल्ली चौधरीबताश उरंग कुर्मीडॉ. शंकर ज्योति कुटुमशैलेन सोनवालदेविद फुकनबिपुल गोगोई बोराध्रुबज्योति पुरकायस्थअमीनुर रशीद चौधरीएससी-एसटी सीटेंगठबंधन रणनीतिस्थानीय मुद्देजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story