असम

1 की हालत गंभीर, असम के कछार जिले में हुई फायरिंग

Gulabi
15 Dec 2021 3:58 PM IST
1 की हालत गंभीर, असम के कछार जिले में हुई फायरिंग
x
कछार जिले में हुई फायरिंग
असम के कछार में फायरिंग (Firing) की एक और घटना असम-मणिपुर सीमा (Assam-Manipur border) पर हुई। कथित तौर पर, केवल एक राउंड गोली चलाई गई और इसमें एक नागरिक घायल हो गया। हालांकि अभी किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। NSCM-IM उग्रवादी संगठन से संबंधित संदिग्ध आतंकवादियों ने कथित तौर पर यह गोली चलाई।
घायल व्यक्ति को असम के कछार के सिलचर मेडिकल कॉलेज अस्पताल (Silchar Medical College) में भर्ती कराया गया है। इस मामले की जांच के लिए कछार एसपी रमनदीप कौर के नेतृत्व वाली पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुंच गई है।
Next Story