असम

सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दिए संकेत, AFSPA को लेकर इस साल सकारात्मक बदलाव जरूरी

Kunti Dhruw
2 Jan 2022 7:44 AM GMT
सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने दिए संकेत, AFSPA को लेकर इस साल सकारात्मक बदलाव जरूरी
x
सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को निरस्त करने की मांग के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि इस साल AFSPA को लेकर कुछ सकारात्मक घटनाक्रम हो सकते हैं।

गुवाहाटी, सशस्त्र बल विशेष अधिकार अधिनियम (AFSPA) को निरस्त करने की मांग के बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार को कहा कि इस साल AFSPA को लेकर कुछ सकारात्मक घटनाक्रम हो सकते हैं। बता दें कि नगालैंड के मोन जिले में सुरक्षाबलों की कार्रवाई में आम नागरिकों की जान जाने के बाद से पूर्वोत्तर राज्यों से अफ्सपा को हटाए जाने की मांग उठने लगी है। अब मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद कयास लगाए जाने शुरू हो गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अफ्सपा के सिलसिले में पड़ोसी नगालैंड में जल्द ही कुछ सकारात्मक घटनाक्रम होंगे। इस राज्य में भी अफ्सपा लागू है। उन्होंने कहा कि उग्रवाद के कमजोर पड़ने के चलते असम के पांच-छह जिलों को छोड़कर राज्य से सेना हटा ली गई है अब इस साल अफ्सपा की समीक्षा की जाएगी और तब राज्य सरकार कोई व्यवहारिक निर्णय लेगी।


Next Story