असम

कोकराझार में रायमोना राष्ट्रीय अभायरण्य में अवैध शिकारियों और वन विभाग के बीच झड़प, दो घायल

Admin Delhi 1
12 March 2022 12:50 PM IST
कोकराझार में रायमोना राष्ट्रीय अभायरण्य में अवैध शिकारियों और वन विभाग के बीच झड़प, दो घायल
x

असम डेली न्यूज़: कोकराझार जिला के रायमोना राष्ट्रीय अभयारण्य में अवैध शिकारियों और वन कर्मियों के बीच झड़प हुई है। अवैध शिकारियों के हमले में दो वनकर्मी घायल हो गये हैं। यह घटना शुक्रवार की देर शाम को राष्ट्रीय अभयारण्य के वेस्टर्न रेंज इलाके में हुई। घायल वनकर्मियों की पहचान जयनाथ नार्जारी और रणेंद्र वारी के रूप में हुई है। सिर में गंभीर रूप चोट लगने से घायल दो वनकर्मियों का फिलहाल कोकराझार के आरएनबी अस्पताल में इलाज चल रहा है। झड़प के दौरान एक अवैध शिकारी अनंत बसुमतारी को गिरफ्तार किया गया है। वन विभाग के सूत्रों ने शनिवार को बताया है कि वनकर्मियों की एक टीम नियमित रूप से गश्त कर रही थी, इसी दौरान सात से आठ अवैध शिकारियों का सामना वनकर्मियों से हो गया। अवैध शिकारियों ने एक खुकारी से वनकर्मी पर हमला कर दिया। जिसमें दो वनकर्मी घायल हो गये हैं। वन विभाग की सूचना पर पुलिस ने इस संबंध में प्रथमिकी दर्ज कर मामले की जांच जारी रखे हुए है।

Next Story