असम

मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन शादी की 16वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचे असम, मां कामख्‍या का क‍िया दर्शन

Gulabi
7 Feb 2022 4:49 PM GMT
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन शादी की 16वीं वर्षगांठ मनाने पहुंचे असम, मां कामख्‍या का क‍िया दर्शन
x
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ शादी की 16वीं वर्षगांठ मना रहे हैं
मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन आज अपनी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन के साथ शादी की 16वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। हेमंत सोरेन और कल्‍पना सोरेन इस समय इस शानदार और यादगार लम्‍हे को असम में सेल‍िब्रेट कर रह रहे हैं। आज से 16 वर्ष पूर्व दोनों एक दूजे के हो गए थे।
इंटरनेट मीड‍िया पर लोग दे रहे दोनों को बधाई
इधर, झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के शुभच‍िंंत‍क और उनकी पार्टी झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने इंटरनेट मीड‍िया पर तरह तरह की तस्‍वीरें शेयर कर व‍िवाह वर्षगांठ की बधाई दी है। खुद हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन ने भी इंटरनेट मीड‍िया में एक ट्वीट कर हेमंत सोरेने और कल्‍पना सोरेन को बधाई दी है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी बधाई दे रहे हैं। मालूम हो क‍ि झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं हेमंत सोरेन।
वैलेंटाइन वीक के पहले द‍िन शादी की वर्षगांठ
सबसे शानदार बात यह है क‍ि हेमंत सोरेन की शादी की वर्षगांठ ठीक उसी द‍िन है, ज‍िस द‍िन से वैलेंटाइन वीक शुरू होता है। आज वैलेंटाइन वीक का पहला द‍िन है। इसे रोज डे कहा जाता है। इस द‍िन प्रेम करने वाले एक दूसरे को लाल गुलाब भेंट कर अपने प्रेम का इजहार करते हैं। हेमंत सोरेन ने आज इस अवसर पर कल्‍पना सोरेन को गुलाब भेंट क‍िया या नहीं, इस बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है। लेकिन वैलेंटाइन डे और व‍िवाह वर्षगांठ का यह संयोग बेहद शानदार है।
गुवाहाटी में मां कामख्‍या का क‍िया दर्शन
इस बार यानी 16वीं वर्षगांठ मनाने के ल‍िए वह असम गए हैं। हेमंत सोरेन और कल्‍पना सोरेन के साथ-साथ उनका बच्‍चा भी है। हेमंत सोरेन ने ट्वीट क‍िया है क‍ि आज परिवार संग असम के गुवाहाटी स्थित कामख्या मंदिर में पूजा-अर्चना कर मां कामख्या से झारखंड और झारखंडवास‍ियों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। मां कमाख्‍या के दर्शन के समय मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, उनकी पत्‍नी कल्‍पना सोरेन और उनके पुत्र नंगे पांव नजर आए। मुख्‍यमंत्री ने बकायदा कंधे पर मां की चुनरी भी ओढ़ रखी थी।
Next Story