
x
बड़ी खबर
नगांव। नगांव जिला के कोलियाभोमरा पुल पर तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का मामला शुक्रवार की सुबह सामने आया है। पुलिस ने बताया कि कोलियाभोमोरा के नए पुल पर तेज रफ्तार हुंडई वरना कार (एएस-12टी-9567) अनियंत्रित होकर पुल की रेलिंग से जा टकराई। कार में डॉक्टर अल्बर्ट बरजाई नामक व्यक्ति और उनका परिवार था। कार में सवार सभी लोगों घायल हो गए।
घटना की खबर मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के समय कार में सवार सभी लोग तेजपुर से दुलियाजान की ओर आ रहे थे। पुलिस ने आशंका व्यक्त किया है कि घने कोहरे की वजह से यह हादसा हुआ होगा। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Next Story