असम
कछार: सोनाई धनीपुर में युवती का शव नग्न अवस्था में हाथ-पैर बंधे मिला, इलाके में सनसनी
Admin Delhi 1
25 March 2022 5:16 PM IST

x
असम मर्डर न्यूज़: कछार जिला के सोनाई धनीपुर इलाके में अज्ञात युवती का नग्न अवस्था में शव बरामद होने से शुक्रवार को इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने बताया कि नग्न अवस्था में हाथ-पैर बंधे एक युवती का शव खेत में देखने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिलचर मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल भेज दिया है। पुलिस इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। वहीं स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है। पुलिस युवती के शिनाख्त में जुटी हुई है।
Next Story





