असम
कछार पुल हादसा: निर्माणाधीन हिस्सा गिरने के बाद PWD के तीन अधिकारी सस्पेंड
Tara Tandi
14 Nov 2026 7:50 PM IST

x
असम: असम के कछार जिले में जटिंगा नदी पर बन रहे एक पुल का कुछ हिस्सा ढह जाने के बाद, लोक निर्माण विभाग (PWD) ने ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक कार्यकारी अभियंता (एग्जीक्यूटिव इंजीनियर) समेत तीन अधिकारियों को निलंबित कर दिया है।
निलंबित किए गए अधिकारियों की पहचान कार्यकारी अभियंता कल्लोल बरन नाथ, उप-विभागीय अधिकारी (SDO) पीयूष कांति चौधरी और कनिष्ठ अभियंता (जूनियर इंजीनियर) जयदीप नाथ के रूप में हुई है।
यह कार्रवाई निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा ढहने के बाद की गई है। विभाग ने इन अधिकारियों पर अपने कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
Next Story





