असम

प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर पदों पर बंपर वैकेंसी, अहोम सर्ब शिक्षा अभियान मिशन की ओर से नोटिस

Shiddhant Shriwas
3 Aug 2022 3:34 PM IST
प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर पदों पर बंपर वैकेंसी, अहोम सर्ब शिक्षा अभियान मिशन की ओर से नोटिस
x

असम में प्राइमरी टीचर और अपर प्राइमरी टीचर पदों पर बंपर वैकेंसी है. अहोम सर्ब शिक्षा अभियान मिशन की ओर से जारी नोटिस के अनुसार, कुल 1346 वैकेंसी है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जल्द हीशुरू होगी. नोटिफिकेशन के अनुसार अहोम सर्ब शिक्षा अभियान मिशन भर्ती 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 अगस्त से शुरू होगी. आवेदन 15 सितंबर तक किए जा सकेंगे. आवेदन आधिकारिक वेबसाइट ssa.assam.gov.in पर जाकर करना होगा.

शिक्षक भर्ती 2022 वैकेंसी डिटेल
कुल पदों की संख्या- 1346
लोअर प्राइमरी – 1143
अपर प्राइमरी (सामाजिक विज्ञान) – 135
अपर प्राइमरी (गणित & विज्ञान) – 68
योग्यता- उम्मीदवारों के पास शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने का प्रमाण पत्र होना चाहिए. इसके अलावा शैक्षिक योग्यता की अन्य जानकारियों के लिए नोटिफिकेशन देखें.
आयु सीमा- शिक्षक भर्ती के लिए उम्मीदवारों की आयु 18 से 40 साल के बीच होनी चाहिए. ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थी को 3 वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थी को 5 वर्ष की अधिकतम आयु सीमा में छूट दी गई है.


Next Story